भागलपुर, मार्च 14 -- बांका। भूमि से जुड़े विवादों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष की संयुक्त उपस्थिति में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि कुछ मामलों में जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे छोटे-छोटे भूमि विवादों को लेकर आपसी तनाव या झगड़े की स्थिति उत्पन्न न करें और कानून का सहारा लें। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य ही यही है कि आम लोगों की समस्याओं का शांतिपूर्ण और त्वरित समाधान हो सके। इस पहल से ग्रामीणों को काफी राहत मिल...