भागलपुर, मार्च 1 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि आनंदपुर थाना क्षेत्र के चान्दुआरी पंचायत अंतर्गत सलैया गांव में आस्था, परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां तीन दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व 'डाला पाठा' रविवार को विधिवत और भक्तिभाव से सम्पन्न हो गया। पूरे गांव में धार्मिक वातावरण व्याप्त रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पर्व में भाग लिया। पर्व के दौरान आचार्य पंडित चन्दन पाण्डेय एवं पूजक नवीन यादव के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सूर्य देव की आराधना की गई। विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना, हवन एवं स्तुति पाठ किया गया। मंत्रों की पवित्र ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और परिवार की मंगलकामना के लिए भगवान सूर्य से प्रार्थना की। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में...