भागलपुर, मई 9 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बौसी बाजार के बस स्टैंड रोड स्थित जिला परिषद मार्केट में शनिवार की सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग दिलीप दास की किराना दुकान में लगी, जिससे दुकान में रखे खाद्य सामग्री, किराना सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें देखकर तुरंत आसपास के दुकानदारों को सूचना दी और बाल्टी व मोटर पंप की सहायता से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में हजारों रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को सहायता दिलाने की मांग की है।

हि...