भागलपुर, मार्च 14 -- बांका। बेलहर प्रखंड में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को एक दिवसीय स्पेशल रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित होगा, जहां विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कैंप में स्थानीय युवाओं का पंजीकरण कर उन्हें उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। प्रखंड प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से इस कैंप में भाग लेने की अपील की है। अधिकारियों ने बताया कि रोजगार कैंप का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ना है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने को कहा गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस कैंप के माध्यम से क्षेत्र के कई युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा, ...