लखीसराय, मार्च 21 -- बांका। शुक्रवार की शाम अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज आंधी और बेमौसम बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में गेंहू, मसूर, चना सहित अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में तैयार खड़ी फसलें तेज हवा के कारण जमीन पर गिर गईं, वहीं बारिश से दाने भीगने से गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि गेंहू की फसल कटाई के लिए लगभग तैयार थी, लेकिन तेज आंधी ने फसल को गिरा दिया। इससे कटाई में परेशानी के साथ-साथ उत्पादन में भी कमी आने की संभावना है। वहीं मसूर और चना की फसल को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई किसानों का कहना है कि इस बार मौसम की मार ने उनकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है।ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिस...