भागलपुर, मार्च 15 -- बांका। बिहार दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में चान्दन कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं सहित आधा दर्जन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि विद्यालय के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में परचम लहराया है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में गणित के प्रति रुचि बढ़ती है और उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.