भागलपुर, जनवरी 30 -- बांका। बांका जिले के बारा पंचायत के वार्ड नंबर 5 में नल-जल योजना पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ी है। योजना बंद रहने से ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मजबूरी में लोग कुआं, चापाकल या दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाने को विवश हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द नल-जल योजना को चालू कराया जाए, ताकि उन्हें स्वच्छ पेयजल मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...