भागलपुर, अप्रैल 23 -- बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। जिले के तारडीह पंचायत सरकार भवन के समीप बुधवार की रात एक बाइक दुर्घटना में चालक घायल हो गया। बताया जाता है कि बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे चालक को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति को स्थिर बताया है। दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या सड़क की खराब स्थिति इसके पीछे वजह हो सकती है। यह भी पढ़ें- अररिया: बाइक असंतुलित होकर गिरने से युवक घायल घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.