बांका, फरवरी 27 -- बांका, निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव के समीप स्थित बांध पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका थाना क्षेत्र के गुणाकोल गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल कुमार अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य स...