बांका: बहू ने सास को पीटकर तथा कचिया से गला रेत कर की निर्मम हत्या
भागलपुर, मई 12 -- अमरपुर से जितेन्द्र की रिपोर्ट अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में मंगलवार को एक निर्दयी बहू ने अपनी वृद्ध सास को लाठी-डंडे से पीटकर तथा कचिया से गला रेत कर उनकी हत्या कर दी। बहू की निर्दयता ऐसी कि मारपीट के क्रम में सास की दोनों आंख भी फोड़ दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलेमपुर गांव के वार्ड नंबर नौ के सहदेव राय की पत्नी सुलोचना देवी (70) का अपनी बहू मनोज राय की पत्नी बिंदु देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे आक्रोशित होकर बहू बिंदु देवी ने लाठी-डंडे से सास को पीटना शुरू कर दिया जिसमें वह जख्मी हो गईं। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद में विवाहिता ने जहर खाकर की खुदकुशी बहू का ग़ुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ, उसने घर में रखे कचिया से सास का गला रेत दिया तथा इसके बाद उनकी दोनों आंखें भी फोड़ दी। वृद्ध महिला द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.