भागलपुर, मार्च 1 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि सूबे के कई जिले में बर्ड फ्लू का वायरस फैलने के कारण इसका असर पंजवारा बाजार में भी देखने को मिल रहा है।हालांकि,बर्ड फ्लू फैलने का अब तक कोई मामला पंजवारा एवं इसके आस-पास के क्षेत्र में अभी तक सामने नहीं आया है।एहतियातन लोगों ने बर्ड फ्लू के खौफ से मुर्गा व अंडा खाने से इन दिनों परहेज कर लिया है।चिकन व अंडा खाने के शौकीन लोगों ने इन दिनों इससे परहेज कर लिया है।बर्ड फ्लू के डर से जहां एक और मुर्गा बाजार में मंदी छाई है तो,वहीं मछली और मटन बाजार में रौनक लौट आई है।होली पर्व को लेकर खस्सी का मांस महंगा होने के बाद भी लोग खरीदकर खा रहे है।इन दिनों मछली की बिक्री अधिक होने से मछली के कीमत में उछाल आया है।जबकि मुर्गे में बर्ड फ्लू के वायरस फैलने के डर से मुर्गे की कीमत में कमी आने की बात लोगों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.