भागलपुर, दिसम्बर 5 -- बांका । अचानक बढ़ी ठंड और पछुआ हवा के कारण बीमारियों का प्रकोप तेज हो गया है। जिला अस्पताल एवं विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पिछले दो दिनों से लूज मोशन, उल्टी-दस्त और पेट से संबंधित समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों के अनुसार ठंड के मौसम में दूषित पानी और खानपान में अनियमितता के कारण ऐसे मामले तेजी से बढ़ते हैं। अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी में अलग काउंटर की व्यवस्था की है तथा दवाओं का अतिरिक्त स्टॉक भी उपलब्ध कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण इलाकों में आशा कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने और तत्काल रिपोर्टिंग करने का निर्देश दिया है। साथ ही लोगों को उबला पानी पीने, हल्का भोजन करने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। बढ़ते मरीजों को देखते हुए विभाग ने मॉनिटरिंग को और तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.