बांका: बड़ी बांध पर टूटे पुल का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं, किसानों की बढ़ी चिंता
भागलपुर, जून 7 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट क्षेत्र के बड़ी बांध पर टूटे पुल का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पुल के अभाव में किसानों को खेतों तक पहुंचने और कृषि उपज के परिवहन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अभियंता प्रमुख द्वारा जून माह तक पुल निर्माण कार्य पूरा कराने की बात कही गई थी, लेकिन जून बीतने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल टूटने के बाद से आवागमन बाधित है। विशेषकर बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। किसानों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.