भागलपुर, अप्रैल 11 -- बांका से संतोष झा की रिपोर्ट जिले के बादशाहगंज के समीप एक सराहनीय लेकिन दुखद घटना सामने आई है, जहां एक बच्चे को बचाने के प्रयास में डायल 112 का चालक घायल हो गया। बताया जाता है कि सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से गिर पड़ा। हादसे में चालक को चोटें आईं, जिसके बाद उसे तत्काल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया। स्थानीय लोगों ने चालक की बहादुरी की सराहना की है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। घटना के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी घायल चालक का हाल जाना और उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...