भागलपुर, मार्च 13 -- बांका। शुक्रवार दोपहर बांका पुलिस लाइन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कैंटीन में छोले-चावल खाने के बाद करीब 60 पुलिस जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी जवानों को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। स्थिति को देखते हुए सभी बीमार जवानों को इलाज के लिए तुरंत बांका सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने सभी जवानों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। इलाज के बाद सभी जवानों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और किसी की स्थिति गंभीर नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.