भागलपुर, जनवरी 31 -- बांका। फुलीडूमर प्रखंड में यूरिया खाद की कालाबाजारी की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। बीडीओ ने बताया कि खेसर बाजार में यूरिया खाद की कालाबाजारी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए आज जांच एवं छापेमारी की जाएगी। बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि यदि जांच के दौरान कोई भी दुकानदार कालाबाजारी या अवैध बिक्री में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम किसानों से अपील की कि वे निर्धारित दर पर ही खाद खरीदें और किसी भी तरह की अनियमितता की सूचना प्रशासन को दें। प्रशासन की इस कार्रवाई से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...