बांका: पूर्व मुखिया पलटन यादव का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़
भागलपुर, अप्रैल 5 -- बांका। चान्दन प्रखंड के पूर्व मुखिया और पूर्व प्रमुख पलटन यादव का सोमवार देर रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें संभालने की कोशिश की गई, लेकिन हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। मंगलवार सुबह जब उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कई लोगों ने उन्हें क्षेत्र का लोकप्रिय जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया था। उनके निधन से चान्दन क्षेत्र की राजनीति और समाज को बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.