भागलपुर, सितम्बर 6 -- बांका से संतोष आनंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब एक माह पूर्व अपहृत युवती को पुलिस ने महिला पुलिस के सहयोग से महाराष्ट्र के पुणे से सकुशल बरामद कर लिया। युवती के बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। मामले को लेकर युवती के पिता के बयान पर आनंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार युवती की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को युवती के पुणे में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने महिला पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए युवती को पुणे से सकुशल बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि युवती को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। युवती के बयान के आधार पर पुलिस आ...