भागलपुर, सितम्बर 22 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट चान्दन प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र लाभुकों के चयन को लेकर आगामी 26, 27 और 28 सितंबर को विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा में संबंधित पंचायतों के पात्र परिवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी तथा योजना के लिए योग्य लाभुकों का चयन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि को ग्राम सभा में उपस्थित होकर अपनी बात रखें। योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। ग्राम सभा में पात्रता से संबंधित बिंदुओं की जांच के साथ लाभुकों की सूची पर भी चर्चा होने की संभावना है। पंचायत स्तर पर आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों में भी इसे लेकर उम्मीद है। लोगों का कहना है कि य...