भागलपुर, जून 13 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट कामदेवपुर गांव में शनिवार की सुबह एक पांच वर्षीय बच्ची को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों के अनुसार बच्ची घर के आसपास खेल रही थी, तभी अचानक उसे सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घबरा गए और बच्ची को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में गांवों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। चिकित्सकों ने भी लोगों से सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल पहुंचने की अपील की है। बच्ची का इलाज भागलपुर में ज...