बांका: पहाड़नाथ शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़
भागलपुर, अगस्त 3 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी कटसकरा पंचायत स्थित प्रसिद्ध पहाड़नाथ शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं परिवार के कल्याण की कामना की। महिलाओं और युवाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- बांका :सावन की पहली सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़ दिनभर आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। पहली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.