भागलपुर, अप्रैल 23 -- बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। प्रखंड के धनुबसार पंचायत अंतर्गत आदिवासी टोला गढ़ीटांड़ में नल-जल योजना वर्षों से अधर में लटकी हुई है। संवेदक की लापरवाही के कारण अब तक पाइप बिछाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है, खासकर भीषण गर्मी में स्थिति और भी खराब हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर योजना को जल्द पूरा कराने की मांग की है, ताकि उन्हें नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल मिल सके। यह भी पढ़ें- आधे से अधिक वार्डों में कई माह से बंद पड़ी है नल जल योजना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...