भागलपुर, मई 9 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धोरैया में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी गई। चिकित्सकों ने महिलाओं का रक्तचाप, वजन, खून की जांच सहित अन्य जरूरी परीक्षण किए। शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, पोषण और समय पर टीकाकरण को लेकर जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक माह आयोजित होने वाले इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि प्रसव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- बांका: चान्दन और सुईया में पीएम मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत शिविर आयोजित शिविर में महिलाओं को आयरन, कैल्शिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.