भागलपुर, मार्च 1 -- बांका। कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क पर चान्दन प्रखंड के दुलीसार गांव के समीप प्रशासन ने चावल लदा एक मैजिक वाहन जब्त किया है। बताया जाता है कि वाहन पर एमओ द्वारा कार्रवाई की गई। वाहन में बड़ी मात्रा में चावल लदा हुआ था। मामले की जांच की जा रही है कि चावल किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। जब्ती के बाद संबंधित चालक से पूछताछ की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध ढुलाई पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...