भागलपुर, मार्च 8 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के तरैया पंचायत अंतर्गत बारा गांव ऊपर टोला काली मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय रामधुन अष्टयाम संकीर्तन यज्ञ के लिए कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में सैंकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भिड़ उमड़ पड़ी। कलश शोभा यात्रा बारा गांव ऊपर टोला काली मंदिर प्रांगण से चलकर गांव भ्रमण करते हुए कैलाश नाथ धूम पहुंची। जहां बदुआ नदी में वैदिक मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि के बीच महिला श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा और पूजा अर्चना किया। इसके बाद कलश शोभा यात्रा पुनः बारा गांव ऊपर टोला काली मंदिर प्रांगण में पहुंची। जहां पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कलश शोभा यात्रा में नंदू कुमार पंडित, बाबूलाल यादव, प्रकाश यादव, विजय कुमार पंडित, रामानंद पंडित, निर्मल पंडित,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.