बांका: तिलडीहा दुर्गा मंदिर में पाठा बलि को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस रही चुस्त-दुरुस्त
भागलपुर, मई 11 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट क्षेत्र के प्रसिद्ध तिलडीहा दुर्गा मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं द्वारा आस्था और परंपरा के तहत पाठा बलि का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। स्थानीय थाना पुलिस लगातार निगरानी करती रही ताकि किसी प्रकार की अफरा-तफरी या अव्यवस्था उत्पन्न न हो। पुलिस जवान श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने में भी सहयोग कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.