भागलपुर, जून 21 -- बांका से संतोष बांका के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने शनिवार को भगवान शनिदेव का विधिवत तेलाभिषेक एवं पूजन किया। धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन स्थानीय मंदिर परिसर में किया गया, जहां गुरु धाम आश्रम से पधारे आचार्य सुबीर जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। पूजा-अर्चना के दौरान जिलाधिकारी ने जिले की सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना की। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया राम किशोर सिंह, त्रिपुरारी बाबू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भी पूजा में भाग लेकर भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। यह भी पढ़ें- बांका: डीएम नवदीप शुक्ला ने किया भगवान शनिदेव का तेलाभिष...