भागलपुर, जून 13 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के झपनिया गांव में बिजली विभाग का एक पोल झुक जाने से लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से पोल एक ओर झुका हुआ है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। पोल के झुकने के कारण उस पर लगे बिजली तार भी नीचे की ओर झूल रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। गांव के लोगों ने बताया कि इसी मार्ग से प्रतिदिन बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अविलंब पोल को बदलने या सीधा करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विभागीय अधिकारियों से कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्ता...