भागलपुर, सितम्बर 5 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर बाबाधाम में जलाभिषेक के लिए कच्ची कांवरिया पथ से श्रद्धालुओं के देवघर जाने का सिलसिला जारी है। पर्व को लेकर कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। विभिन्न इलाकों से पहुंचे कांवरिये बोल बम का जयकारा लगाते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांवरिया पथ पर पुलिस बल की तैनाती के साथ गश्ती भी बढ़ाई गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से कांवरियों को निर्धारित मार्ग से ही यात्रा करने तथा सावधानी बरतने की अपील की गई है। जगह-जगह आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। जन्माष्टमी को लेकर धार्मिक माहौल के बीच कांवरिया पथ पर भक्ति और उत्...