भागलपुर, जनवरी 4 -- बांका। खेसर क्षेत्र के प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर प्रांगण में आगामी 7 जनवरी से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज आयोजन समिति के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में कथा स्थल की व्यवस्था, पंडाल, श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल, सुरक्षा और प्रसाद वितरण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा के दौरान दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचेंगे। कथा वाचक द्वारा भागवत कथा के माध्यम से भक्तों को धर्म, भक्ति और संस्कार का संदेश दिया जाएगा। प्रशासन से भी सहयोग की अपेक्षा जताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...