भागलपुर, मार्च 24 -- बांका। एक संवाददाता लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बांका जिले में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। चार दिवसीय इस पावन पर्व के तीसरे दिन मंगलवार को व्रती महिलाएं और पुरुष अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। जिले के विभिन्न नदी, तालाब और घाटों पर श्रद्धालु छठ पूजा की तैयारी में जुटे हुए हैं। घाटों की साफ-सफाई और सजावट की गई है। व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर शाम को डूबते सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य देंगे तथा छठी मैया की पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान पारंपरिक गीतों से वातावरण भक्तिमय हो जाता है। बुधवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह पर्व संपन्न होगा। छठ को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है और घाटों पर सुरक्षा के साथ रोशनी व बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...