भागलपुर, मई 9 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चान्दन, अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र सुईया तथा भैरोगंज में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन तथा अन्य आवश्यक जांच कर उचित परामर्श दिया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, नियमित जांच और सुरक्षित प्रसव के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। शिविर में एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। कई महिलाओं को आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.