भागलपुर, फरवरी 18 -- बांका एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के घसिया पंचायत भवन में एग्रीकल्चर बिजली कनेक्शन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों से आवेदन प्राप्त किए गए और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। शिविर में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और बिजली कनेक्शन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने कहा कि पात्र किसानों को प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन दिया जाएगा। इस दौरान विभागीय कर्मियों ने किसानों को आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक कागजात की जानकारी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.