भागलपुर, मार्च 22 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि खाड़ी देशों में चल रहें जंग की आग की तपिश अब स्थानीय रसोई तक पहुँच गई है।युद्ध के कारण एलपीजी की आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर पंजवारा और इसके ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है।क्षेत्र में गैस की किल्लत के कारण उपभोक्ताओं के सामने संकट खड़ा हो गया है।ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर जहाँ मोबाइल से सिलेंडर बुक करने में तकनीकी परेशानियां आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर बुकिंग होने के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा।हालत यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दूसरी रिफिल के लिए कम से कम 45 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।एलपीजी के किल्लत से परेशान लोग अब वैकल्पिक साधनों की ओर रुख करने को मजबूर हैं।संपन्न परिवारों ने जहाँ इंडक्शन चूल्हे का सहारा लिया है,वहीं गर...