भागलपुर, मई 17 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट आनंदपुर थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार एवं ग्राम नोनिया में शुक्रवार को स्वान दस्ता और आनंदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। पुलिस ने भैरोगंज बाजार स्थित दिलानंद दास की पान दुकान से करीब 3.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया। वहीं ग्राम नोनिया में कुर्मी देवी की दुकान में छापेमारी के दौरान 90 पुड़िया गांजा, जिसका कुल वजन लगभग 100 ग्राम बताया गया, बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा बरामद गांजा को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- 20 किलो से अधिक गांजा बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने ...