भागलपुर, मार्च 10 -- बांका। चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित काली मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजित होने वाली गंवाली पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूजा को लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई और सजावट की तैयारी सोमवार से ही शुरू कर दी गई थी। स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूल-मालाओं से सजाया गया है। पूजा के दिन सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर माता काली की पूजा-अर्चना करेंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। बताया जाता है कि इस पारंपरिक पूजा में आसपास के कई गांवों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.