भागलपुर, अप्रैल 11 -- बांका से संतोष झा की रिपोर्ट फुल्लीडुमर प्रखंड के खेसर बाजार से सटे घनुआं गांव के समीप आयोजित नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक अनुष्ठान के तहत विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है। यज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, जहां लोग पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। दूर-दराज के गांवों से भी लोग इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने पहुंच रहे हैं। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है और भजन-कीर्तन से क्षेत्र गूंज रहा है। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ के समापन पर विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...