भागलपुर, अप्रैल 23 -- बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। जिले के बनिया चक में शिव शक्ति स्पोर्टिंग क्लब द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 30 अप्रैल को खेला जाएगा। आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। क्लब के सदस्यों ने बताया कि टूर्नामेंट में आसपास के कई गांवों की टीमें भाग लेंगी। इसके लिए मैदान की तैयारी और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के खेल आयोजन से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है और युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है और सफल आयोजन की उम्मीद जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.