भागलपुर, जून 7 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट आनंदपुर थाना क्षेत्र स्थित इंटर स्तरीय बालिका उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जल्द खेला जाएगा। आयोजन समिति द्वारा फाइनल मैच की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति के अनुसार फाइनल मैच के मुख्य अतिथि बांका सांसद Giridhari Yadav होंगे। वे विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों के बीच पारितोषिक का वितरण करेंगे। फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...