भागलपुर, जुलाई 27 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट चान्दन प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सोमवार को एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से विद्यालय परिसर में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही चान्दन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी। घटना के बाद विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों में शोक का माहौल है। आत्महत्या के कारणों का तत्काल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विद्यालय प्रबंधन एवं छात्राओं से पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। वहीं प्रशासन ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

हिंद...