बांका: कड़ी धूप से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में पड़ने लगी दरार
भागलपुर, अगस्त 22 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट सिंह नक्षत्र में कड़ी धूप और गर्मी के कारण किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। धान की रोपनी के बाद खेतों में पर्याप्त नमी नहीं रहने से कई जगह जमीन में दरार पड़ने लगी है। इससे किसानों को धान की फसल प्रभावित होने की आशंका सताने लगी है। किसानों का कहना है कि धान की रोपनी के बाद फसल को नियमित पानी की जरूरत होती है, लेकिन तेज धूप के कारण खेतों की नमी तेजी से कम हो रही है। कई खेतों में पानी सूखने के बाद मिट्टी फटने लगी है। बारिश नहीं होने की स्थिति में किसानों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है। खेतों की स्थिति देखकर किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। किसानों ने जल्द बारिश होने की उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र बारिश नहीं हुई तो धान की फसल के विकास पर प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.