भागलपुर, अगस्त 1 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट श्रावणी मेला के दौरान कच्ची कांवरिया पथ पर पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को पूरे मार्ग पर बोल बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा। नालंदा से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से उनकी यात्रा काफी आसान हो गई है। उन्होंने विशेष रूप से कच्ची कांवरिया पथ पर बिछी गंगा की महीन बालू की सराहना करते हुए कहा कि इससे नंगे पैर चलने में काफी राहत मिल रही है। मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा, विश्राम, सुरक्षा और साफ-सफाई की भी बेहतर व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालु संतोष व्यक्त कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बांका: भागलपुर-बासुकीनाथ कांवरिया मार्ग पर बढ़ी शिवभक्तों की चहल-पहल यह भी पढ़ें- रिमझिम फुहार के बीच शिवभक्ति की डगर पर बढ़ रहे हैं कांवरिया यह...