भागलपुर, जून 8 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। डीलरों का कहना है कि राशन कार्डों के निष्क्रिय होने, ई-पॉस मशीन में तकनीकी गड़बड़ी तथा सर्वर डाउन रहने की समस्या के कारण लाभुकों को समय पर राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा डीलरों को भुगतना पड़ रहा है और उपभोक्ताओं के साथ अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है। वहीं पिछले आठ माह से मार्जिन मनी का भुगतान नहीं होने से डीलरों की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हुई है। कई विक्रेताओं ने बताया कि दुकान संचालन, परिवहन और अन्य खर्चों का वहन करना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- बांका: कई समस्याओं से जूझ रहे हैं जन वितरण प्रणाली विक्रेता उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जल्द मार्जिन मनी भुगतान कराने तथा सर्वर संबंधी समस्याओं का स...