भागलपुर, मार्च 24 -- बांका। एक संवाददाता शंभूगंज स्थित एसएसपीएस महाविद्यालय में छात्रों के बीच 'एक देश एक चुनाव' विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर छात्रों और शिक्षकों में उत्साह देखा जा रहा है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस गोष्ठी का उद्देश्य छात्रों को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रणाली के बारे में जागरूक करना है। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ता इस विषय पर अपने विचार रखेंगे और इसके पक्ष व विपक्ष के पहलुओं पर चर्चा करेंगे। छात्रों को भी अपनी राय रखने का अवसर दिया जाएगा। महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में राजनीतिक जागरूकता बढ़ती है और वे देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी समझ विकसित कर पाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.