भागलपुर, मार्च 28 -- बांका। शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे अचानक आए तेज आंधी और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा और बारिश के कारण कई जगहों पर खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खासकर गेहूं, मक्का और दलहन की फसल प्रभावित हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने बताया कि फसल कटाई का समय नजदीक था, लेकिन अचानक आए खराब मौसम ने मेहनत पर पानी फेर दिया। कई खेतों में गेहूं की बालियां जमीन पर गिर गईं, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि अगर मौसम फिर से खराब हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...