बांका: आंधी-पानी की संभावना से किसान चिंतित
भागलपुर, अप्रैल 5 -- बांका। क्षेत्र में मौसम के बदलते मिजाज और आंधी-पानी की संभावना से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय खेतों में गेहूं सहित कई अन्य फसलें पक कर तैयार हैं। ऐसे में तेज आंधी और बारिश होने से फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि अगर इस समय तेज हवा या बारिश हुई तो खड़ी फसल जमीन पर गिर सकती है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ेगा। कई किसानों ने बताया कि गेहूं की कटाई का समय करीब है और मौसम खराब होने से उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। किसानों ने उम्मीद जताई है कि मौसम सामान्य रहे ताकि फसलों की सुरक्षित कटाई हो सके। कृषि विशेषज्ञों ने भी किसानों को सतर्क रहने और मौसम के अनुसार आवश्यक तैयारी करने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.