भागलपुर, मई 9 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट आगामी 19 मई को प्रखंड क्षेत्र के असुढ़ा पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को सफल बनाने को लेकर शनिवार को पंचायत भवन में बैठक आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता बीडीओ करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा कर्मी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार सहयोग शिविर में आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में शिविर की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का निर्धारण तथा आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि शिविर के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- शिविर की सफलता को लेकर बैठक पंचा...