अररिया, दिसम्बर 9 -- बांका। अमरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में बिना अनुमति भवन निर्माण करने वालों पर नपं प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पंचायत ने ऐसे करीब एक दर्जन लोगों को नोटिस जारी किया है जो बिना नक्शा अनुमोदन के मकान निर्माण करा रहे थे। नोटिस में संबंधित लोगों से सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नगर पंचायत के अनुसार अवैध निर्माण से नगर की सुंदरता के साथ-साथ स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होती है। कई जगह बारिश के समय जलजमाव भी ऐसे अनियोजित निर्माण के कारण होता है। नगर प्रशासन ने लोगों से भवन निर्माण शुरू करने से पहले अनुमति प्राप्त करने की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.