भागलपुर, जून 12 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका एक संवाददाता। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत और कार्यों में अनियमितता पाए जाने के बाद चुटिया बेलारी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष को छह माह के लिए निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों ने पैक्स के कार्यों में लापरवाही और नियमों की अनदेखी की शिकायत की थी। जांच के बाद सहकारिता विभाग ने कार्रवाई की है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पैक्स के माध्यम से किसानों को मिलने वाली सुविधाओं में पारदर्शिता जरूरी है। निलंबन अवधि में पैक्स के कार्यों को लेकर विभागीय स्तर पर व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि सहकारी संस्थाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...