भागलपुर, मार्च 29 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। बीते शनिवार की देर रात खेसर-रामपुर मुख्य मार्ग पर फुल्लीडुमर बिजली ऑफिस के समीप बिशनपुर मोड़ के पास एक अनियंत्रित हाइवा ट्रांसफार्मर लगे बिजली पोल से टकरा गया। हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए, जबकि टक्कर से ट्रांसफार्मर पोल क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हाइवा अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से दाहिनी ओर उतरकर खेत में चला गया। बताया जाता है कि वाहन करीब आधा किलोमीटर तक खेत में ही चलता रहा और अंततः सड़क से कुछ दूरी पर स्थित बिजली पोल से जा टकराया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गुलशन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर...